उपराष्ट्रपति Venkaiah Naidu ने कहा, जो भी देश की तरफ देखेगा उसको मिलेगा करारा जवाब

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने कभी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया है, लेकिन यदि कोई हम पर आक्रमण करता है तो उसे ऐसा जवाब देंगे कि वह जिंदगी भर नहीं भूल सकेगा।

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 6 September 2019, 6:02 PM IST

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को कहा कि भारत ने कभी किसी दूसरे देश पर आक्रमण नहीं किया है, लेकिन यदि कोई हम पर आक्रमण करता है तो उसे ऐसा जवाब देंगे कि वह जिंदगी भर नहीं भूल सकेगा।

यह भी पढ़ें: ऐसे बढ़ रही है भारतीय वायु सेना की मारक क्षमता जानकर रह जायेंगे दंग आप

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के कार्यकाल के दूसरे वर्ष के भाषणों का संकलन ‘लोकतंत्र के स्वर (खंड-2) उसके अंग्रेजी संस्करण ‘द रिपब्लिकन एथिक (वॉल्यूम-2) और दोनों के ई-संस्करणों का यहाँ प्रवासी भारतीय केंद्र में विमोचन करने के बाद श्री नायडू ने यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हम वसुधैव कुटुम्बकम् में विश्वास करते हैं और मानते हैं कि दूसरे देशों के झगड़ने का कोई कारण नहीं है। विश्व गुरु और दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था

होने के बावजूद भारत ने कभी दूसरे देशों पर आक्रमण नहीं किया। (वार्ता) 

Published : 
  • 6 September 2019, 6:02 PM IST