हिंदी
मुजफ्फरपुर: बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र में ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच हुयी टक्कर में एक ही परिवार के चार लोग समेत पांच की मौत हो गयी तथा दो अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग कल देर रात जा रहे थे तभी दादर पुल के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हो गये। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: कन्नौज में रोडवेज की बस पलटने से 12 लोग घायल
सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के सहिलाबल्ली गांव निवासी धर्मवीर पासवान उसकी पत्नी रंजू देवी, दो पुत्र बिरजू कुमार और सज्जन उर्फ़ साजन के रूप में की गयी है। एक अन्य मृतक की पहचान नही की जा सकी है। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल धर्मवीर पासवान की दो पुत्री माधवी एवं सोनी को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। (वार्ता)
Published : 5 November 2019, 1:14 PM IST
Topics : collision India injured Killed Muzaffarpur अहियापुर थाना बिहार मुजफ्फरपुर रिक्शा