हिंदी
मुजफ्फरनगर: थाना कोतवाली क्षेत्र में गोकशी रोकने गई पुलिस को गुस्साई भीड़ का सामना करना पड़ा। पुलिस तो अपना काम करने पहुंची लेकिन पुलिस प्रशासन को क्या मालूम था कि उन्हें अपना काम करने के बदले में उपद्रवियों का सामना करना पड़ेगा।

मामला खालापार कसावांन मोहल्ले का है, जहां भीड़ ने पुलिस पर जबरदस्त पथराव और फायरिंग कर दी साथ ही पुलिस की गाड़ी पर भी हमला किया।

हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था लेकिन हमलावरों ने पुलिस से मारपीट कर पकड़े गए तीनों आरोपियों को छुड़ा लिया।

इस मौके पर क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है और कई थानों को फोर्स भी तैनात है।
Published : 27 June 2017, 2:10 PM IST
Topics : आरोपी उत्तर प्रदेश गिरफ्तार तोड़ फोड़ पथराव पुलिस फायरिंग भीड़ मुजफ्फरनगर
No related posts found.