हिंदी
नयी दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के गांधी नगर में एक स्कूल की कक्षा में एक विशेष समुदाय के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणियां करने के मामले में एक शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना पिछले हफ्ते की है। हमें शिकायत मिली और हमने शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच चल रही है।’’
इस मामले पर गांधी नगर के विधायक अनिल कुमार वाजपेयी ने कहा, ‘‘यह सरासर गलत है, बच्चों को अच्छी शिक्षा देना एक शिक्षक की जिम्मेदारी है। शिक्षक को किसी भी धार्मिक स्थान के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’
Published : 29 August 2023, 12:12 PM IST
No related posts found.