हिंदी
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को ब्रिटेन के बर्मिंघम में चल रहे राष्ट्रमंडल खेलों की भारोत्तोलन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतने पर बिद्यारानी देवी को बधाई दी है।
मुर्मू ने ट्वीट किया, “राष्ट्रमंडल खेलों में भारोत्तोलन में रजत जीतने के लिए बिंद्यारानी देवी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है और अपने छड़ उठाकर उसे प्रमाणित किया। प्रत्येक भारतीय आपकी सफलता की प्रसन्नता साझा करे।”
ब्रिटेन के बर्मिंघम में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में बिंद्यारानी देवी ने महिलाओं के 55 किग्राभार वर्ग में 202 किग्रा भार उठाकर रजत पदक हासिल किया है। (वार्ता)
Published : 31 July 2022, 11:26 AM IST
Topics : Bindyarani Devi Commonwealth Games Delhi Draupadi Murmu silver medal दिल्ली द्रौपदी मुर्मू रजत पदक राष्ट्रपति राष्ट्रमंडल