Site icon Hindi Dynamite News

बेवफाई में क़त्ल :पुरुष ने महिला मित्र की गोली मरकर हत्या

महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला आईटी पेशेवर की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
बेवफाई में क़त्ल :पुरुष ने महिला मित्र की गोली मरकर हत्या

पुणे:  महाराष्ट्र के पुणे जिले में एक महिला आईटी पेशेवर की उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार को पिंपरी चिंचवाड़ के हिंजवडी इलाके में एक लॉज में हुई और पुलिस को रविवार की सुबह घटना की सूचना मिली। उसने बताया कि हत्या का मकसद अभी पता नहीं चल सका है।

यह भी पढ़ें: ठाणे में चार मंजिला इमारत में लगी आग, सामान जलकर खाक 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार आरोपी की पहचान ऋषभ निगम के रूप में हुई है और उसे मुंबई में हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी और पीड़िता उत्तर प्रदेश के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में क्रेन से कुचलकर 20 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत, ऑपरेटर के खिलाफ शिकायत दर्ज 

पुलिस ने बताया कि महिला हिंजवडी में एक आईटी कंपनी में काम करती थी और आरोपी उत्तर प्रदेश में रहता था।

पुलिस उपायुक्त बापू बांगर ने कहा, ‘‘आरोपी उत्तर प्रदेश से आया था और हिंजवडी में एक लॉज में रह रहा था, जहां उसने महिला को बुलाया था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शनिवार की रात उसने महिला को गोली मार दी और भाग गया। हमें घटना के बारे में आज सुबह पता चला।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी का पता लगाया गया और उसे मुंबई में हिरासत में ले लिया गया और आगे की जांच के लिए उसे पुणे लाया जा रहा है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हत्या का मकसद अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।’’

Exit mobile version