Mumbai: SRPF जवानों के लिए महिला ने मुंडवाया अपना सिर, जानिये क्या है पूरा मामला

महाराष्ट्र की स्पेशल आर्म्ड पुलिस फोर्स में शामिल SRPF के जवानों के लिये एक महिला द्वारा अपना सिंर मुंडवाया गया। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट आखिर क्यों किया महिला ने ऐसा

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 3 December 2020, 4:19 PM IST

मुंबई: देश भर में विभन्न राज्यों में तैनात महाराष्ट्र स्टेट रिजर्व पुलिस फोर्स यानी SRPF के जवानों की खबर आए दिन अक्सर सनने को मिलती रहती है। लेकिन अब इनसे जुड़ी एक अलग तरह की खबर सामने आयी है। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक महिला ने SRPF के जवानों के लिए अपने सिर तक मुंड़वा दिया।

SRPF के जवानों के लिये सिर मुंड़वाने वाली इस महिला का नाम अश्विनी केंद्रे है। दरअसल, अश्विनी की मागं है कि SRPF जवानों की पोस्टिग की समय सीमा 15 साल से घटाकर 10 साल की जाए। अपनी इसी मांग को लेकर उन्होंने ऐसा किया।

अश्विनी केंद्रे  के अलावा राम सेना संगटन ने भी इसी मांग को लेकर सरकार से गुहार लगा रही है। अपनी इस मांग को लेकर राम सेना के महाराष्ट्र अध्यक्ष सिया राम मिश्रा ने इसको लेकर मंत्रालय का घेराव करना भी करना चाहा, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें अपने हिरासत में लिया था।

बताया जाता है कि इस संगटन के अलावा समाजसेवी अमोल केंद्रे ने भी 1 साल पहले इसी मांग को लेकर मुंबई के आजाद मैदान में धरना दिया था, लेकिन सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। अब अमोल केंद्रे बाल मुंडवाकर एक बार फिर सरकार का ध्यान इस मांग की ओर खींचा है। 

SRPF महाराष्ट्र की स्पेशल आर्म्ड पुलिस फोर्स में शामिल है।
 

Published : 
  • 3 December 2020, 4:19 PM IST