महाराष्ट्र में मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति, तीन महिलाएं बही

महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, कोंकण, विदर्भ और मध्य क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश से गोदावरी और मान्याड नदियों में बाढ़ आ गयी है वहीं औरंगाबाद में बाढ़ में तीन महिलाएं बह गयी।पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 12 September 2022, 3:43 PM IST
google-preferred

मुंबई: महाराष्ट्र के मराठवाड़ा, कोंकण, विदर्भ और मध्य क्षेत्रों में लगातार मूसलाधार बारिश से गोदावरी और मान्याड नदियों में बाढ़ आ गयी है वहीं औरंगाबाद में बाढ़ में तीन महिलाएं बह गयी।

यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश के कारण गोदावरी में बाढ़, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिये ये अपडेट

भारतीय मौसम विभाग के अधिकारियों ने राज्य के सभी संभागों में अगले दो दिनों में अधिकतर स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जतायी है।औरंगाबाद में वालाज और तिसगांव क्षेत्र में नदियों और नहरों में बाढ़ आ गयी और तीन महिलाएं बह गयी ।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का 6वां दिन, राहुल गांधी के साथ पदयात्रा में जुड़ीं सुप्रसिद्ध एथलीट पद्मनी थॉमस, जानिये ये अपडेट

मौके पर पहुंचे अग्निशमन दल ने बचाव कार्य शुरू किया और दो महिलाओं को बचा लिया है जबकि एक अन्य अभी भी लापता है। जिले के फुलंबरी तालुका के खामगांव गांव में भारी बारिश के कारण फसल बह गई और कई घरों में पानी घुस गया।

औरंगाबाद के पास ऐतिहासिक हरसुल झील उफान पर है। नागरिक प्रशासन ने खाम नदी के पास रहने वाले लोगों को निकासी के लिए अलर्ट पर रहने को कहा है। (वार्ता)

Published : 
  • 12 September 2022, 3:43 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement