हिंदी
तिरुवनंतपुरम (केरल): कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 6वां दिन है। राहुल गांधी ने तिरुवनंतपुरम से सोमवार को अपनी पदयात्रा शुरू की। केरल के पलयम में राहुल गांधी की पदयात्रा में देश की सुप्रसिद्ध एथलीट पद्मिनी थॉमस भी शामिल हुईं। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित पद्मिनी थॉमस केरल राज्य खेल परिषद की पूर्व अध्यक्ष भी है। उन्होंनें 1982 एशियाई खेल में रजत और कांस्य पदक भी जीता है।

केरल में आज राहुल गांधी की दूसरे दिन की पदयात्रा है। भारत जोड़ो यात्रा कल रविवार सुबह तमिलनाडु से केरल पहुंची।राहुल गांधी को पदयात्रा में हर वर्ग के लोगों को साथ मिल रहा है। केरल में बच्चे भी हुए राहुल की पदयात्रा में शामिल हुए।
कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा' का केरल में 19 दिन का सफर तय करेगी और इसके बाद अगले राज्य में प्रवेश करेगी। यह यात्रा 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी।
यह भी पढ़ें: मूसलाधार बारिश के कारण गोदावरी में बाढ़, सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी, जानिये ये अपडेट
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 19 सितंबर को पदयात्रा की शुरूआत कर भारत जोड़ो यात्रा में शिरकत करेंगी।
कांग्रेस की यह भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेश से होकर गुजरेगी, जो लगभग पांच महीने (158 दिन) तक चलेगी। यह लगभग 3,570 किलोमीटर लंबी यात्रा होगी। पार्टी ने राहुल समेत 119 नेताओं को "भारत यात्री" नाम दिया है जो कन्याकुमारी से पदयात्रा करते हुए कश्मीर तक जाएंगे।
Published : 12 September 2022, 1:46 PM IST
No related posts found.