Entertainment: पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज हो गया है। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 15 September 2022, 3:00 PM IST
google-preferred

मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ रिलीज हो गया है। पवन सिंह का गाना ‘लाल घाघरा’ सारेगामा हम भोजपुरी के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है। इस गाने को पवन सिंह ने शिल्पी राज के साथ मिलकर गाया है।

यह भी पढ़ें: लखीमपुर कांड: दोनों बहनों की गला दबाकर हत्या के बाद लटकाये गये थे शव, जानिये पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए ये खुलासे

पवन सिंह के साथ गाना ‘लाल घाघरा’ में नई अभिनेत्री नमृता मल्ला बोल्ड अंदाज में नजर आ रही हैं। दोनों की केमेस्ट्री खूब जम रही है। उनके फैंस इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार में तेजी, बढ़त के साथ कारोबार की शुरूआत

गाना ‘लाल घाघरा’ का सेट भी काफी भव्य नजर आ रहा है।

वहीं इस गाने को विजय चौहान ने लिखा है। म्यूजिक शुभम राज का है। वीडियो डायरेक्टर सरोज कटोंच है। डीओपी महेश वेंकट हैं। एडिटर विकास पवार हैं। (वार्ता)

Published : 
  • 15 September 2022, 3:00 PM IST

Advertisement
Advertisement