
मुंबई: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार को कहा कि पुलिस शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत के इस दावे की जांच करेगी कि उनकी जान को खतरा है।
शिंदे ने कहा, “हम यह भी पता लगाएंगे कि क्या यह (राउत का दावा) तथ्यों पर आधारित है या केवल एक स्टंट है।”
राउत ने मंगलवार को आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री के बेटे और कल्याण से सांसद श्रीकांत शिंदे ने उन्हें मारने के लिए भाड़े के हत्यारों को सुपारी दी है।
राउत ने उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर अपनी जान को खतरा होने का दावा किया है।
Published : 22 February 2023, 1:33 PM IST
Topics : Eknath Shinde maharashtra Mumbai police Sanjay Raut Shiv Sena एकनाथ शिंदे खतरा मुंबई पुलिस संजय राउत