

नवी मुंबई में अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा सेवा अटल सेतु पर दरारें दिखाई दीं। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
महाराष्ट्र: मुंबई के अटल सेतु को लेकर राजनीति गरमा गई है। मुंबई ट्रांस-हार्बर लिंक (एमटीएचएल) यानी अटल सेतु को लेकर सामने आया है कि पुल में दरारें आ गई हैं, जबकि इसका उद्घाटन अभी छह माह पहले ही हुआ था।
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को अटल ब्रिज का दौरा किया था। पटोले ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "यह बेहद चिंताजनक है कि जिस अटल सेतु पुल का उद्घाटन अभी हाल ही में हुआ, उसमें दरार आ गई है।
प्रधानमंत्री श्री. नरेंद्र मोदी यांच्या हस्ते तीनच महिन्यांपूर्वी लोकार्पण झालेल्या "अटल सेतू" पुलास भेगा पडल्याची बाब अतिशय चिंताजनक आहे. मोठ्या प्रमाणात भेगा पडल्याने प्रवाश्यांमध्ये भीतीचे वातावरण निर्माण झाले आहे. बिहार मध्ये नवनिर्मित पुल कोसळल्याची घटना ताजी असतानाच… pic.twitter.com/NGUrLFinj6
— Nana Patole (@NANA_PATOLE) June 21, 2024
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने मुंबई-ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) अटल सेतु पर आई दरारों का निरीक्षण किया। इस सेतु का उद्घाटन चुनाव से पहले ही हुआ था। महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "पूरे राज्य में भ्रष्टाचार है। हम विधानसभा में भ्रष्टाचार के कई उदाहरण पेश करेंगे।