Drug Case: कॉमेडियन भारती सिंह के बाद उनके पति हर्ष भी गिरफ्तार, मेडिकल के बाद कोर्ट में होगी पेशी

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने रविवार को कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। उनके घर पर गांजा बरामद किया गया था। पढिये, डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 November 2020, 9:41 AM IST
google-preferred

मुंबई: ड्रग केस में लगातार छापेमारी कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने रविवार को मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को भी गिरफ्तार कर लिया है। एनसीबी द्वारा भारती को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उनको मेडिकल के लिये सायन अस्पताल भेजा गया है। मेडिकल के बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया जायेगा। 

भारती सिंह के पति हर्ष लिम्बाचिया को गिरफ्तार करने से पहले एनसीबी ने उनसे करीब 15 घंटे तक कड़ी पूछताछ की। इसके बाद आज सुबह उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके घर पर जांच एजेंसी द्वारा गांजा बरामद किये जाने की खबरें हैं। 

गौरतलब है कि इससे पहले कल शनिवार को एनसीबी ने भारती सिंह के प्रोडक्शन ऑफिस और घर पर छापेमारी की थी। इस दौरान जांच एजेंसी को उनके घर से 86.5 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद एनसीबी ने भारती सिंह को गिरफ्तार कर लिया था और उनके पति हर्ष को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था। दंपती ने गांजा सेवन की बात स्वीकार कर ली है।

एनसीबी ने शनिवार को मुंबई में 3 जगहों पर छापेमारी की थी। भारती और उनके पति हर्ष के घर पर भी छापेमारी हुई थी। पूछताछ के बाद शनिवार को भारती सिंह को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि हर्ष को रविवार को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद एनसीबी द्वारा भारती सिंह और हर्ष लिम्बचिया को मेडिकल और कोरोना टेस्ट के लिए ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि सुबह 11.30 बजे भारती और हर्ष को कोर्ट में पेश किया जायेगा 
 

Published : 
  • 22 November 2020, 9:41 AM IST

Advertisement
Advertisement