Site icon Hindi Dynamite News

Mumbai Boat Fire: बीच समुंदर में नाव में लगी आग, 20 लोग थे सवार, जाने ताजा हालात

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र में एक नाव में आग लग गई है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Mumbai Boat Fire: बीच समुंदर में नाव में लगी आग, 20 लोग थे सवार, जाने ताजा हालात

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के पास अलीबाग में समुद्र में शुक्रवार एक नाव में आग लग गई है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि इस नाव पर 18-20 यात्री सवार थे। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार एक मछली पकड़ने वाली नाव में भीषण आग लग गई। आग लगने का वास्तविक कारण क्या है, इसके बारे में फिलहाल सटीक जानकारी सामने नहीं आई है।

बीच समुद्र में बोट में आग लगने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें नाव में भीषण आग लगी देखी जा सकती है। 

शुक्रवार सुबह जैसे ही नाव में आग लगी वैसे ही समुद्र में रेसक्यू अभियान शुरू कर दिया गया। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया। 

आग लगने की इस घटना में नाव 80 प्रतिशत जल गई। नाव के ऊपर लगा जाल भी जल गया है। बताया जा रहा है कि नाव पर 18 से 20 लोग सवार थे। सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। नाव का मालिक साखर गांव का राकेश मारुति है। प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी थी। स्थानीय लोगों की मदद से नाव को किनारे पर लाया गया और आग बुझाने का काम जारी है।

Exit mobile version