मुंबई में मूसलाधार बारिश से दर्दनाक हादसा, दीवार और मकान ढ़हने से अब तक 18 लोगों की मौत, रेसक्यू जारी

डीएन ब्यूरो

मुंबई में बारिश के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। चेंबूर इलाके में लैंडस्लाइड के बाद एक दीवार और विक्रोली में एख मकान ढह गया, जिससे मलबे में दबने से अब तक 18 लोगों की मौत हो गई है। पूरी रिपोर्ट

मलबे में फंसे लोगों के लिये रेसक्यू अभियान जारी
मलबे में फंसे लोगों के लिये रेसक्यू अभियान जारी


मुंबई: मूसलाधार बारिश के कारण मुंबई में हुए अलग-अलग हादसों में अब तक 18 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से चेंबूर इलाके में लैंडस्लाइड के बाद एक दीवार गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई। हैं। विक्रोली इलाके में मकान गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई, वहीं भांडुप में दीवार गिरने से एक ने जान गंवाई है। इस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। कुछ लोग मलबे में फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।

हादसों के बाद मौके पर नैशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (एनडीआरएफ) के साथ ही राहतकर्मी जुटे हुए। रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। मुंब में बीते तीन दिनों से भारी बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण ही ये हादसे हुए हैं। 

चेंबूर के भरतनगर इलाके में मूसलाधार बारिश के बाद लैंडस्लाइड हो गई। इससे एक दीवार गिर गई। जिसकी चपेट में आकर 12 लोगों की मौत हो गई। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। एनडीआरएफ के साथ ही राहत और बचाव कार्य में स्थानीय प्रशासन के लोग जुटे हैं।

उधर विक्रोली में भी एक मंजिला घर गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। यहां भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। NDRF के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया कि विक्रोली में अभी तक 5 शवों को निकाला जा चुका है लेकिन 5 से 6 और लोगों के दबे होने की आशंका है। 










संबंधित समाचार