मुंबई: विशालकाय अजगर ने रोका ईस्टर्न एक्सप्रेस वे, दहशत के बीच लंबा जाम, देखिये वीडियो

मुंबई के चूनाभट्टी थाना क्षेत्र के लोगों में उस समय बड़ी दहशत देखने को मिली, जह वहां हाइवे पर एक विशालकाय अजगर मिला। अजगर ने पूरे हाईवे को जाम कर दिया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट..

Updated : 21 September 2020, 6:47 PM IST
google-preferred

मुंबई: हाई-वे पर आये एक विशालकाय अजगर के कारण यहां लोगों में भारी दहशत देखी गयी। 10 फिट लंबे इस अजगर के कारण राजमार्ग पर ट्रैफिक जाम हो गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।  

मुंबई के उपनगर चूनाभट्टी थाना क्षेत्र में विशालकाय अजगर के कारण वहां के लोगों में खासी दहशत देखने को मिली। यहां से गुजरने वाले हाइवे पर एक विशालकाय अजगर मिला। 10 फिट लंबे इस अजगर के सड़क पर आ जाने से ईस्टर्न एक्सप्रेस वे पर लगा लंबा जाम लग गया और कई वाहन फंस गये। 

सुबह के समय व्यस्त हाईवे पर लोग दूर-दूर से अजगर को देख रहे थे। बाद में सूचना पर रेसक्यू टीम ने अजगर को पकड़ा और सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। अजगर को रेसक्यू करने के बाद वहां मौजूद लोगों ने भी राहत की सांस ली। 
 

Published : 
  • 21 September 2020, 6:47 PM IST