
लखनऊः आजम खान पर एक के बाद एक कानूनी शिकंजा कसने के बाद अब उनके ड्रीम प्रॉजेक्ट जौहर यूनिवर्सिटी पर भी मुश्किल के बादल मंडरा रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः पूर्व डीजीपी ओपी सिंह ने खाली किया सरकारी आवास- डाइनामाइट न्यूज की खबर का बंपर असर
रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी सरकार ने जौहर यूनिवर्सिटी को टेकओवर करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकारी सूत्रों का दावा है कि जौहर यूनिवर्सिटी में सरकार का धन लगा है। छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सरकार जौहर यूनिवर्सिटी को टेकओवर कर सकती है।
बता दें कि अखिलेश सरकार के दौरान सपा के कद्दावर नेता आजम खान ने रामपुर में जौहर यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। ये उनका ड्रीम प्रोजैक्ट था।
Published : 7 March 2020, 1:13 PM IST
Topics : Azam Khan johar University uttar pradesh Yogi Government आजम खान उत्तर प्रदेश जौहर यूनिवर्सिटी यूपी सरकार लखनऊ