Women's Health: डिलीवरी के बाद पेट और मोटापा कम करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

डीएन ब्यूरो

गर्भावस्था के बाद वजन या पेट कम करने के जरूरी नहीं कि आप कड़ी मेहनत और खानपान में कटौती करके ही वजन कम कर पाएं। आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी वजन कम कर सकती हैं। डाइनामाट न्यूज़ पर जानिए, प्रेग्नेंसी के बाद पेट और वजन कम करने के घरेलू उपचार..

मोटापा कम करने के घरेलू टिप्स (फाइल फोटो)
मोटापा कम करने के घरेलू टिप्स (फाइल फोटो)


नई दिल्लीः गर्भावस्था के बाद वजन या पेट कम करने के लिए जरूरी नहीं कि आप कड़ी मेहनत और खानपान में कटौती करके ही वजन कम कर पाएं। इनके साथ आप कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी वजन कम कर सकती हैं। जानिए, प्रेग्नेंसी के बाद पेट और वजन कम करने के घरेलू उपचार :

नींबू और शहद : वजन कम करने के लिए नींबू और शहद को काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए आपको गुनगुने पानी में आधा नींबू और आधा चम्मच शहद डालकर पीना है। आप रोजाना खाली पेट इसे पी सकती हैं।

ग्रीन-टी : वजन कम करने के लिए ग्रीन-टी भी फायदा करती है। इसके लिए आप रोजाना सुबह उठकर एक कप ग्रीन-टी पी सकती हैं (3)।

सेब : जी हां, रोजाना सेब खाने से भी आपको वजन कम करने में मदद मिलेगी। सेब में पेक्टिन होता है, जो पेट के अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है (4)।

टमाटर : पेट से अतिरिक्त फैट कम करने में टमाटर भी मदद करता है। इसमें प्राकृतिक शुगर होती है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर सामान्य रहता है। इस वजह से महिला को बार-बार मीठा खाने की इच्छा कम होती है। इसके अलावा, टमाटर में लाइकोपीन और बीटा-कैरोटीन होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और चयापचय को बढ़ाते हुए फैट कम करता है (5)।

लहसुन : लहसुन भी पेट से फैट कम करने में मदद करता है। एक रिसर्च में भी यह बात साबित हो चुकी है कि लहसुन का इस्तेमाल करने से फैट कम होता है। इसके लिए आप रोजाना सुबह लहसुन की चार कलियां चबा सकती हैं। इसके बाद थोड़ा-सा नींबू पानी पी सकते हैं।

जौ और अजवायन का पानी : इसके लिए आठ गिलास पानी में एक चम्मच जौ और एक चम्मच अजवायन को उबाल लें। इस पानी को आप रोजाना पी सकती हैं।










संबंधित समाचार