Monsoon Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में झमाझम बारिश के आसार, जानें अपने शहर के मौसम का हाल

मौसम विभाग ने आज देश के कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं बात करें उत्तर प्रदेश की तो मानसून ने वहां भी दस्तक दे दी है। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 22 June 2022, 2:57 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: देश के ज्यादातर राज्यों में बारिश ने दस्तक दे दी है। मॉनसून की वजह से जोरदार बरसात का सिलसिला जारी है। राज्यों में मानसून के पहुंचने के बाद से ही लगातार बरसात हो रही है। पूर्वोत्तर के राज्यों में बारिश अपना कहर बरपा रही है। असम, मेघालय जैसे राज्यों में बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि आज दिल्ली में बारिश तो नहीं होगी, लेकिन बादल जरूर छाए रहेंगे। उधर, बिहार समेत कई राज्यों में बारिश आपना आसार दिखा रही  हैं। दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है। उधर, उत्तर भारत के एक और राज्य बिहार के कई जिलों में इन दिनों झमाझम बारिश हो रही है।

पटना में आज तेज बारिश के साथ आंधी-तूफान के आसार जताए गए है। गुजरात के अहमदाबाद में आज भी बारिश होगी। यहां का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में आज का मिनिमम टेम्प्रेचर 23 डिग्री सेल्सियस और मैक्सिमम टेम्प्रेचर 34 डिग्री सेल्सियस रहेगा। यहां आज बारिश के साथ-साथ आंधी-तूफान आने की आशंका है। 

Published : 
  • 22 June 2022, 2:57 PM IST