PM मोदी ने अर्जन सिंह के सम्मान में डाक टिकट जारी किया, कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के ‘पांच सितारा’ रैंक प्राप्त मार्शल अर्जन सिंह के सम्मान में बुधवार को उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया।

Updated : 10 October 2019, 12:33 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय वायुसेना के 'पांच सितारा' रैंक प्राप्त मार्शल अर्जन सिंह के सम्मान में बुधवार को उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया।

मोदी ने ट्वीट कर कहा इस वर्ष वायुसेना के मार्शल अर्जन सिंह की जन्म शताब्दी है। देश के प्रति उनकी अनुकरणीय सेवा का सम्मान करते हुए उनके नाम पर डाक टिकट जारी किया गया है। मैं कामना करता हूं कि उनका साहस हमारे देश के लोगों को आने वाले वर्षों में हमेशा प्रेरित करता रहे। (वार्ता)

Published : 
  • 10 October 2019, 12:33 PM IST