हिंदी
देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में पुलिस ने एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और उसकी सहेली का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसार, पीडित लड़की की मां ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत की थी। उसी के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ यह एक्शन लिया। देहरादून पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को सहसपुर के दंडपुर के जंगल की ओर जाने वाली सड़क से एक गुप्त सूचना मिलने के बाद गिरफ्तार किया गया। उस वक्त दोनों किसी अज्ञात स्थान की ओर जा रहे थे।
क्या है पूरा मामला
डाइनामाइट न्यूज संवादाता के अनुसारअधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल को एक महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि हसनपुर गांव निवासी एक शख्स ने उसकी 15 वर्षीय बेटी के साथ बलात्कार किया है। आरोपी के दोस्त ने उसकी सहेली के साथ छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2) (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 351(2) (आपराधिक धमकी), 351(3) (धमकी), 64 (बलात्कार), 74 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आगे की जांच जारी है।
Published : 5 April 2025, 10:19 AM IST
Topics : Crime in Dehradun Crime in Uttrakhand crime news Crime Seen Dehradun Police Dynamite News Uttrakhand Crime Story Uttrakhand News Uttrakhand Police