हिंदी
रायबरेली: देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस बनाया जा रहा है। देश के हर कोने में देशभक्ति झलक रही है। वहीं यूपी के रायबरेनी में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दिनेश सिंह ने झंडा फहराया और परेड की सलामी ली। इससे पहले राज्यमंत्री दिनेश सिंह और एसपी डॉ यशवीर सिंह ने शांति के प्रतीक कबूतर उड़ा कर शान्ति का संदेश दिया।
देशभर में मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस
जिले भर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। स्कूल कालेजों, निजी प्रतिष्ठानों व सरकारी कार्यालय में पूरे शान के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट प्रफुल्ल शर्मा ने गणतंत्र दिवस मनाया।
शान्ति का दिया संदेश
जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने बताया कि हमलोग कलेक्ट्रेट प्रांगण में मनाया है। जनपद में इस दिवस को बहुत धूम धाम से मनाया गया है। सभी लोगों को हार्दिक बधाई देती हूं सभी लोग अनुशासन से इस त्योहार को मनाए। अपर पुलिस अधीक्षक संजीव सिन्हा द्वारा एसपी ऑफिस में भी धूम धाम से गणतंत्र दिवस मनाया गया पुलिस लाइन ग्राउण्ड पर परेड को सलामी दी। इसके बाद परेड कमाण्डर प्रथम की ओर से कार्यभार ग्रहण किया गया।
सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गणतंत्र दिवस के बारे में लोगों को जानकारी दी। इसके बाद विभिन्न विद्यालयों की ओर से मनमोहक सांस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
Published : 26 January 2025, 1:30 PM IST
Topics : Dynamite News Manoj Tibrewal Aakash parade raebareli news Republic Day 2025 Republic Day live Republic Day Special