महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह का सदस्य नोएडा में गिरफ्तार

महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को नोएडा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 17 December 2023, 11:12 AM IST
google-preferred

नोएडा: महादेव ऐप के जरिए ऑनलाइन सट्टेबाजी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को नोएडा पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी गैंगस्टर अधिनियम के तहत लंबे समय से वांछित था। बदमाश की पहचान झांसी के बड़ा बाजार निवासी हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। हिमांशु को शनिवार को स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को महामाया एक्सप्रेसवे के पास से गिरफ्तार किया गया। हिमांशु के कई साथियों को नोएडा पुलिस पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है और कई की गिरफ्तारी अभी शेष है। मुख्य आरोपी समेत कई आरोपी वर्तमान में विदेश में रह रहे हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नोएडा पुलिस ने बीते दिनों महादेव ऐप मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गिरोह में शामिल 18 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत कार्रवाई की थी। इन आरोपियों की चल और अचल संपत्ति को चिह्नित किया जा रहा है। चिह्नित संपत्ति को नोएडा पुलिस कुर्क करेगी। कई आरोपियों की संपत्ति को पुलिस ने चिह्नित भी कर लिया है।

Published : 
  • 17 December 2023, 11:12 AM IST

Related News

No related posts found.