हिंदी
मेरठ: भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर छेड़छाड़ का गंभीर आरोप लगा है। यह मामला मेरठ के थाना मंडली क्षेत्र का है, जहां किठौर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंडल अध्यक्ष पर शराब के नशे में एक महिला से छेड़छाड़ का आरोप है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
महिला ने की जमकर पिटाई
शिकायत के अनुसार, पूर्व मंडल अध्यक्ष शराब के नशे में धुत होकर एक लड़की को छोड़ने की बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद महिला ने उनकी जमकर पिटाई कर दी। वीडियो में महिला को आरोपी पर थप्पड़ बरसाते हुए देखा गया, जिससे यह मामला सुर्खियों में आ गया।
पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने इस मामले को एक दिन तक दबाए रखा। हालांकि, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।
महिला सुरक्षा पर उठे सवाल
यह मामला भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। पार्टी के एक पूर्व पदाधिकारी पर लगे इन आरोपों ने बहन-बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न कर सके।
पुलिस का बयान
पुलिस ने कहा है कि वीडियो और शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह घटना राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है, और महिला सुरक्षा को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है। हालांकि, डाइनामाइट न्यूज़ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 11 January 2025, 10:08 AM IST
Topics : BJP Mandal President accused of molestation ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashEkMulaqat ManojTibrewalAakashIASTopper ManojTibrewalAakashInterview ManojTibrewalAakashJournalist meerut news Meerut Viral Video UP News Viral video