मऊ: दबंगों ने महिला को घर में घुसकर पीटा, जानिए पूरा मामला

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में कुछ दबंगों बड़ी बेरहमी से एक महिला को उसके ही घर में घुसकर बुरी तरह से पीटा। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 March 2024, 6:21 PM IST
google-preferred

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद में दबंगों का आतंक देखने को मिला। यहां कुछ दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर उसको बुरी तरह से पीटा है। इस घटना के बाद महिला की हालत काफी गंभीर है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराने पहुंचे लेकिन महिला को भर्ती नहीं किया गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यह मामला मऊ जनपद के अलीपुर बड़ी कम्हरिया का है। महिला ने बच्चों को पीटने के मामले में पुलिस के पास अपनी शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसके कारण दबंगों ने महिला को उसके घर में घुसकर पीटा।
 

महिला के पति ने मीडिया कर्मियों के कैमरे के सामने ये आरोप लगाया कि पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की और ना ही उन दबंगों को हिरासत में लिया है।   

पीड़ित महिला के पति ने कहा कि घटना के बाद महिला को इलाज के निए पास के ही जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल में महिला को भर्ती नहीं किया गया। अस्पताल में भर्ती ना होने की वजह से महिला अस्पताल के बाहर बेंच पर पूरी रात लेटी रही। 

घायल महिला के पति ने रो-रो कर प्रशासन से न्याय की मांग की है। पीड़ित महिला के मासूम बच्चे ने भी माँ के साथ हुई घटना का बयान दिया है।  
 

Published : 
  • 28 March 2024, 6:21 PM IST

Advertisement
Advertisement