बंगलादेश में हिन्दुओं के उत्पीड़न के खिलाफ पेरिस में विशाल प्रदर्शन

बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के शिक्षकों की सिलसिलेवार हत्याओं के विरोध में फ्रांस की राजधानी पेरिस में गत दिनों एक बड़ा प्रदर्शन किया। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 21 July 2022, 5:31 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: बंगलादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के शिक्षकों की सिलसिलेवार हत्याओं के विरोध में फ्रांस की राजधानी पेरिस में गत दिनों एक बड़ा प्रदर्शन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में बंगलादेशी समुदाय के लोगों ने भी भाग लिया।

विश्व हिन्दू महासंघ की एक विज्ञप्ति के अनुसार पेरिस के ऐतिहासिक रिपब्लिक स्क्वॉयर में एक मानव श्रृंखला भी बनायी गयी। उदीची शिल्पागोस्ती फ्रांस, एफपीएस बंगला (फ्रांस) विश्व हिन्दू महासंघ, एचआरसीबीएम फ्रांस चैप्टर, हिन्दू बौद्ध ईसाई एकता परिषद फ्रांस, विश्व बौद्ध महासंघ, इकत्तर मुक्तिजोद्धा चेतना सरंक्षण परिषद एवं अन्य संगठनों ने इस प्रदर्शन में भाग लिया।

प्रदर्शनकारियों ने बंगलादेश की सरकार द्वारा एक भी दोषी के खिलाफ कोई भी कदम नहीं उठाये जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया और मांग की कि इन घटनाओं की जांच करायी जाये और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाये। इस्लाम के अपमान के फर्जी मामलों को अल्पसंख्यक समुदायों के उत्पीड़न का आधार नहीं बनने दिया जाये। (वार्ता)

Published : 
  • 21 July 2022, 5:31 PM IST

Advertisement
Advertisement