
फरेन्दा (महराजगंज): कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान पंकज त्रिपाठी का पार्थिव शरीर जैसे ही उनके घर पहुंचा.. समूचा आसमान.. “पंकज त्रिपाठी अमर रहें” के नारों से गूंज उठा। 29 साल के वीर शहीद पंकज का जन्म 12 मार्च 1990 को हुआ था।
डाइनामाइट न्यूज़ पिछले दो दिनों से पंकज से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले आप तक पहुंचा रहा है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज के स्कूली बच्चों ने आतंकवाद के खिलाफ कैंडल जला कर किया मौन धारण
कल रात नेताओं के जमावड़े के बाद आज सुबह फिर तमाम नेता पंकज के आवास पर पहुंचे हैं।
यहां पर शव पहुंचते ही परिजनों में चूख-पुकार मच गयी। मां-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पंकज अपने पीछे तीन साल के इकलौते बेटे को छोड़ गये हैं।
गांव का मंजर बेहद पीड़ादाय़क है। यह तरफ पाकिस्तान को लेकर गुस्से का माहौल है। अब से कुछ ही मिनट बाद वीर शहीद का अंतिम संस्कार शुरु होगा।
Published : 16 February 2019, 12:32 PM IST
Topics : MRJ Pankaj आतंकी हमला कश्मीर पंकज त्रिपाठी पार्थिव शरीर फरेन्दा महराजगंज शहीद जवान हरपुर गांव