हिंदी
लखनऊ: राजधानी में एक व्यक्ति ने नौकरी देने के बहाने एक विवाहिता को पहले होटल में बुलाया और फिर नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। फिलहाल पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पीजीआई क्षेत्र की रहने वाली एक विवाहिता नौकरी की तलाश कर रही थी। इसकी भनक उसके पति के दोस्त अभिमन्यु सिंह को लग गयी। इसके बाद वह उसे अपने होटल में नौकरी दिलाने की बात कह कर अपने होटल बिजनौर ले गया, जहां उसने उसे कोल्ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया।
महिला जब बेहोश हो गई तो उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बना ली। होश में आने पर महिला ने पुलिस में शिकायत से करने की बात कही तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देते हुए उसे भगा दिया। इसके बाद महिला ने बिजनौर थाने में अभिमन्यु सिंह के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई हैं।
Published : 7 August 2024, 11:54 AM IST
Topics : Dynamite News Lucknow News rape in lucknow UP News पीजीआई क्षेत्र बिजनौर थाना लखनऊ में महिला से दुष्कर्म लखनऊ समाचार