
गोरखपुर: जनपद के खजनी थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और ससुर पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया और उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि वह लंबे समय से शारीरिक शोषण का शिकार रही है। अब वह धमकी और उत्पीड़न से तंग आकर पुलिस के पास आई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसका पति अप्राकृतिक दुष्कर्म जबरन करता है। साथ ही मेरे ससुर ने मेरे साथ कई बार दुष्कर्म किया है। ससुराल के शारीरिक शोषण से तंग आ चुकी हूं।
महिला ने बताया कि शादी के बाद से उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता है। इसके बाद खजनी ने पुलिस महिला की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
Published : 19 November 2024, 11:48 AM IST
Topics : assault Crime in Gorakhpur Dynamite News Khajani Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akash trending news UP Police खजनी यूपी पुलिस