
लखनऊ: यूपी की राजधानी समेत कई जगहों से चलने वाली ट्रेने कुछ दिनों के लिए निरस्त कर दी गई हैं। वहीं दूसरे प्रदेशों से चलकर यूपी से गुजरने वाली ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है। 9 सितंबर से इन बदलावों का असर यूपी के रेल यातायात पर दिखने लगेगा।
इन बदलावों के पीछे रेलवे टूंडला में यार्ड रिमॉडलिंग होना बताया जा रहा है। जिसके कारण लखनऊ से नई दिल्ली जाने वाली यात्रियों की पसंदीदा गोमती एक्सप्रेस 9 सितंबर से 19 अक्टूबर तक के लिए निरस्त कर दी गई है। इसके अलावा आगरा इंटरसिटी को भी इन्हीं तारीखों के बीच बंद रखा जाएगा। वहीं 9 सितंबर से 19 अक्टूबर तक मरुधर एक्सप्रेस आगरा रूट के बजाय कासगंज होकर गुजरेगी।
इन ट्रेनों का बदलेगा रूट
इसके अलावा आम्रपाली एक्सप्रेस, गोरखपुर आनंद विहार हमसफर एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस लखनऊ न आकर सीतापुर के रूट से रवाना की जाएंगी। वहीं गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-सूरत एक्सप्रेस, अवध एक्सप्रेस, पटना कोटा एक्सप्रेस, मरुधर एक्सप्रेस का रूट बदल जाएगा।
इन तारीखों पर यह ट्रेनें रहेंगी निरस्त
Published : 1 September 2019, 4:41 PM IST
Topics : Agra Cancellation Lucknow Train uttar pradesh आगरा उत्तर प्रदेश ट्रेन निरस्त लखनऊ