Jawaharlal Nehru: पूर्व PM जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कई दिग्गजों ने किया नमन, राहुल गांधी ने लिखी ये बात

देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की आज पुण्यतिथि है। इस मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 May 2021, 11:20 AM IST

नई दिल्लीः देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की आज 57वीं पुण्यतिथि है। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत दिग्गजों ने जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी।

इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया है। जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर को शेयर करते हुए राहुल गांधी ने उनका ही कोट ट्वीट किया है। जिसमें लिखा है- बुराई अनियंत्रित होती है और बुराई ने पूरी व्यवस्था को जहर दिया है। राहुल गांधी ने ट्वीट में आगे लिखा, पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर मैं उनके विवेकपूर्ण शब्दों को याद कर रहा हूं।
 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी जवाहर लाल नेहरू को याद किया, उन्होंने ट्वीट किया कि भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन।

बता दें कि 27 मई के ही दिन साल 1964 में देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का हृदयाघात से निधन हो गया था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा है। उन्होंने करीब 17 साल तक देश की कमान संभाली थी। 

Published : 
  • 27 May 2021, 11:20 AM IST