Site icon Hindi Dynamite News

Manmohan Singh Last Rite: प्रधानमंत्री समेत अनेक दिग्गज थोड़ी देर में पहुंचेंगे निगम बोध घाट, पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महानुभाव डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार आम -ओ -खास मौजूद है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
Manmohan Singh Last Rite: प्रधानमंत्री समेत अनेक दिग्गज थोड़ी देर में पहुंचेंगे निगम बोध घाट, पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में होंगे शामिल

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और महानुभाव  डॉ. मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार में देश के तमाम दिग्गज मौजूद रहेंगे। 
जानकारी के अनुसार पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का आज शनिवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

उनकी पार्थिव देह कांग्रेस मुख्यालय से निगम बोध घाट के लिए अंतिम सफर के लिए रवाना हो गई है।

जानकारी के अनुसार अंतिम संस्कार दिल्ली के निगमबोध घाट पर होगा। 11:35 पर अंत्येष्टि की जाएगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भी अंतिम संस्कार में शामिल होने की सूचना है।

पूर्व प्रधानमंत्री महानुभाव  डॉ. मनमोहन सिंह निकले अंतिम यात्रा पर

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार देशभर से दिग्गज नेता भारत के पूर्व पीएम को नमन करने के लिए दिल्ली पहुंच रहे हैं। केंद्र सरकार ने सात दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ निगम बोध घाट पर किया जाएगा।

डॉ. मनमोहन सिंह का गुरुवार रात निधन हो गया था। वे 92 साल के थे।

वे लंबे समय से बीमार थे। घर पर बेहोश होने के बाद उन्हें रात 8:06 बजे दिल्ली AIIMS लाया गया था।

हॉस्पिटल बुलेटिन के मुताबिक, रात 9:51 बजे उन्होंने आखिरी सांस ली।
 

Exit mobile version