Manipur: मणिपुर में भूस्खलन से हाईवे अवरूद्ध, 500 अधिक वाहन रास्ते में फंसे

मणिपुर के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे इंफाल-सिलचल राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 17 August 2023, 12:08 PM IST
google-preferred

इंफाल: मणिपुर के नोनी जिले में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की कई घटनाएं हुईं जिससे इंफाल-सिलचल राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। इस मार्ग पर कम से कम 500 मालवाहक वाहन फंसे हुए हैं। यह जानकारी बृहस्पतिवार को अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 37 पर इरांग तथा अवांगखुल भाग 2, खोंगसांग एवं अवांगखुल के बीच और रंगखुई गांव में भूस्खलन की घटनाएं हुईं।

अधिकारियों के अनुसार, राजमार्ग से मलबा हटाने और यातायात को बहाल करने के लिए कार्य जारी है।

उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन हुआ।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बीते वर्ष जिले में रेलवे निर्माण स्थल पर हुए भीषण भूस्खलन में कम से कम 61 लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना जिरिबाम-इंफाल रेलवे लाइन पर तुपुल रेलवे यार्ड के निर्माण स्थल पर 30 जून को हुई थी।

हिंसा प्रभावित राज्य में भूस्खलन के कारण आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है। जहां कई दिनों तक चली सड़क नाकेबंदी ने मालवाहक वाहनों की आवाजाही को प्रभावित किया था जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हुआ था।

राज्य में तीन महीनों से जातीय हिंसा जारी है जिसमें 160 लोगों की जान चली गई है।

Published : 
  • 17 August 2023, 12:08 PM IST

Related News

No related posts found.