हिंदी
इंफाल: मणिपुर सरकार ने रविवार से पांच दिनों तक के लिए गलत खबरों और अफवाहों को रोकने के लिए मोबाइल इंटरनेट सेवा को प्रतिबंधित कर दिया है।
एच ज्ञान प्रकाश , विशेष सचिव (गृह) ने शनिवार को जारी आदेश में कहा कि मणिपुर के पुलिस महानिदेशक ने उन्हें राज्य में हिंसा के बारे में बताया कि और कहा कि स्थिति नियंत्रण में नहीं लाने से हालात बिगड़ सकते है। ऑल ट्राइबल स्टूडेंट्स यूनियन , मणिपुर (एटीएसयूएम) ने राज्य में आर्थिक नाकाबंदी लगा दी है और हिंसक घटनाओं की श्रृंखला में शनिवार को तीन वाहनों को जलाने सहित कार्यालयों पर हमला किया गया।
यह भी पढ़ें: जियो 5जी में मिलेगी फाइबर जैसी तेज इंटरनेट स्पीड
एटीएसयूएम ने स्वायत्त जिला परिषद विधेयक मणिपुर विधानसभा में पेश करने की मांग की और दो विधेयक पेश किए जा चुके है और एक पारित हो चुका है। पुलिस ने नाकाबंदी लगाने के आरोप में एटीएसयूएम के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है।श्री प्रकाश ने कहा कि अपराध ने राज्य में सांप्रदायिक स्थिति और अस्थिर कानून व्यवस्था की स्थिति पैदा कर दी है।
यह भी पढ़ें: हनुमानगढ़ जिले के नोहर में वीएचपी नेता पर हमले के बाद तनाव
कुछ असामाजिक तत्व सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीरें , भडकाऊ भाषण और नफरत वाले वीडियो संदेश जनता में भेज रहे है। सोशल मीडिया जनता में अफवाह फैलाने का एक बड़ा उपकरण बन गया है। जिससे राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति पर काफी गंभीर असर हो सकता है। (वार्ता)
Published : 7 August 2022, 1:42 PM IST
No related posts found.