हिंदी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए बने विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन (INDIA Alliance) को बड़ा झटका लगा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने बुधवार को आम चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान किया है। ममता ने कहा कि लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में अकेले लड़ेगी।
कांग्रेस पर साधा निशाना
ममता बनर्जी कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों पर बुरी तरह भड़क गईं हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृ्त्व पर भी सवाल उठाये और कई आरोप लगाये। उन्होंने कहा कि वह पश्चिम बंगाल में किसी भी पार्टी के साथ तालमेल नहीं करेंगी और टीएमसी बंगाल में अकेले की लोकसभा चुनाव लड़ेगी।
ममता बनर्जी ने इस मौके पर कांग्रेस पर भी बड़ा निशाना साधा है। उन्होंने कहा कहा कांग्रेस ने उनके किसी भी प्रस्ताव को नहीं माना। उन्होंने क्षेत्रीय पार्टियों से तालमेल की बात की थी लेकिन कांग्रेस ने इसे भी नहीं माना।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने उनको यात्रा का निमंत्रण नहीं दिया। यहां तक की इस यात्रा को लेकर कांग्रेस ने उनके साथ कोई चर्चा तक नहीं की। बंगाल में यात्रा की उनको कोई जानकारी नहीं दी गई।
ममता ने कहा कि भाजपा के खिलाफ लड़ने के लिए जो कुछ भी करना होगा, हम करेंगे लेकिन बंगाल में किसी के साथ गठबंधन नहीं करेंगे।
ममता के इस ऐलान से लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ विपक्षी दलों को एक करने की कवायद को बड़ा झटका माना जा रहा है।
Published : 24 January 2024, 12:16 PM IST
Topics : Congress Lok Sabha Election Mamata Banerjee TMC West Bengal इंडिया गठबंधन तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल ममता बनर्जी लोकसभा चुनाव