हिंदी
होशियारपुर: पंजाब में जालंधर-पठानकोट मार्ग पर शनिवार को एक निजी बस के पेड़ से टकरा जाने से कम से कम 13 यात्री घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, बस दिल्ली से जम्मू कश्मीर के कटरा जा रही थी और उसमें करीब 50 यात्री सवार थे। उसने बताया कि जब बस आईमा मंगत गांव के पास पहुंची तो चालक ने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई।
पुलिस ने बताया कि घायलों को मुकेरियां एवं दसूहा के सिविल अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। उसने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल यात्रियों को छुट्टी दे दी गई।
Published : 22 April 2023, 5:22 PM IST
Topics : Accident Hoshiarpur passenger जालंधर बस सड़क हादसा होशियारपुर