बस्ती में बड़ा सड़क हादसा: ट्रेलर से हुई टक्‍कर, फिर हाइवे किनारे बने घर में जा घुसी रोडवेज बस, 16 यात्री लहूलुहान

बस्ती जिले के हरैया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच टक्कर में 16 बस यात्री घायल हो गये। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 31 August 2023, 6:42 PM IST
google-preferred

बस्ती:  बस्ती जिले के हरैया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर रोडवेज बस और ट्रेलर के बीच टक्कर में 16 बस यात्री घायल हो गये।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक शेष मणि उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात करीब 12 बजे हरैया थाना क्षेत्र में तेनुवा गांव के पास एक अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर तोड़ते हुए रोडवेज की बस से टकरा गया।

उन्होंने बताया कि बस में कुल 33 यात्री सवार थे जिनमें से 16 घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को स्थानीय सीएचसी हरैया में भर्ती कराया गया और उनमें से छह को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, बाकी 10 को जिला अस्पताल बस्ती रेफर कर दिया गया।

उपाध्याय ने बताया कि बाद में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को ‘हायर सेंटर’ ( एक प्रकार से विशेष सुविधाओं वाले अस्पताल ) रेफर किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्घटना का संज्ञान लिया है और जिला प्रशासन को सभी घायलों को मुफ्त चिकित्सा उपचार प्रदान करने का निर्देश दिया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सभी घायलों को इलाज के बाद उनके गंतव्य तक भेजने का भी निर्देश दिया है।

Published : 
  • 31 August 2023, 6:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement