आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ और साहित्यकार विष्णुकांत शास्त्री का जन्म हुआ.. जानें 02 मई का इतिहास

इतिहास में आज के दिन देश (भारत) और विश्व में कई महत्‍वपूर्ण घटनाएं घटित हुई थी। जिन्‍होंने इतिहास के पन्‍नों में खुद को दर्ज कराया। 02 मई की कुछ प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं..

Updated : 2 May 2019, 12:49 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: भारतीय और विश्व इतिहास में 02 मई की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं.. 

1519 - इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची का निधन।

1875 - अमेरिका ने 20 सेंट का सिक्का ढालना बंद किया।

1885 - बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय ने स्वतंत्र स्टेट कांगों की स्थापना की।

1921 - ऑस्कर पुरस्कार सम्मानित फिल्म निर्माता निर्देशक सत्यजीत रे का जन्म।

1922 - भारत के पेशेवर बिलियर्ड्स खिलाड़ी विल्सन जोन्स का जन्म।

1929 - भारतीय राजनीतिज्ञ एवं साहित्यकार विष्णु कांत शास्त्री का जन्म।

1929 - भूटान के तीसरे राजा जिग्मे दोरजी वांग्चुक का जन्म।

1933 - जर्मनी में हिटलर ने ट्रेड यूनियनों पर प्रतिबंध लगाया।

1945 - जर्मनी की आर्मी ने इटली में आत्मसमर्पण किया।

1949 - राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की हत्या से संबंधित मामले की सुनवाई शुरू हुई।

1950 - फ्रांस ने कोलकाता के पास स्थित अपने उपनिवेश चंद्रनगर को भारत सरकार को सौंपा।

1952 - विश्व के पहले जेट विमान डी हैविलैंड कॉमेट वन ने लंदन से जोहान्सबर्ग तक उड़ान भरी।

1968 - लोकसभा ने सार्वजनिक भविष्य निधि विधेयक पारित किया।

1997 - ब्रिटेन के संसदीय इतिहास में लेबर पार्टी नेता टोनी ब्लेयर सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

Published : 
  • 2 May 2019, 12:49 PM IST

Related News

No related posts found.