हिंदी
नई दिल्ली: आज के दिल साल 2009 में लगा था सबसे लंबा सूर्यग्रहण। दुनिया भर में भी इस सूर्यग्रहण को लेकर काफी चर्चाएं थी। अमेरिकी वैज्ञानिकों ने इसे विशाल ग्रहण बताते हुए इसका नाम 'द मॉन्सटर' रख दिया। जर्मन ट्रैवल एजेंसी एक्लिप्स सिटी के फ़ेडेरिको बोर्गमायर का कहना है, "यह मील का पत्थर है। हममें से कोई भी ऐसी घटना दोबारा देखने के लिए ज़िन्दा नहीं होगा।"
भारतीय और विश्व इतिहास में 22 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1555- हुमांयू ने सिकंदर सूरी को पराजित कर अकबर को उत्तराधिकारी घोषित किया।
1857- लंदन में विक्टोरिया और अल्बर्ट संग्रहालय आधिकारिक तौर पर रानी विक्टोरिया द्वारा खोला गया।
1865- डॉ डब्ल्यू जी ग्रेस ने प्रथम श्रेणी की क्रिकेट की शुरुआत की।
1906- स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।
1911- किंक जॉर्ज पंचम को इंग्लैंड का राजा बनाया गया।
1928- अमेरिकी अभिनेता राल्फ वाइट का जन्म।
1939- सुभाष चंद्र बोस ने कांग्रेस से अलग होकर फॉरवर्ड ब्लॉक की स्थापना की।

1941- हिटलर ने तत्कालीन सोवियत रूस पर आक्रमण किया।
1950- बॉलीवुड अभिनेता टॉम ऑल्टर का जन्म।
1957- तत्कालीन सोवियत रूस ने पहली बार आर-12 मिसाइल का प्रक्षेपण किया।
1984- लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी।
1990- फिलीपींस में माउंट डडिकास के पानी के नीचे ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ।
2002- उत्तरी-पश्चिमी ईरान में जबरदस्त भूकंप से 261 लोगों की मौत, बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।
2009- 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण भारत में दिखाई दिया।
2012- पराग्वे के राष्ट्रपति फर्नान्डो लुगो पर महाभियोग चलाकर पद से हटाया गया और फेडेरिको फ्रांको नये राष्ट्रपति बने।
2015- अफगानिस्तान की नेशनल असेंबली की इमारत में आत्मघाती हमला, सभी हमलावर मारे गये, 18 लोग घायल हुए।
2016- इसरो ने अंतरिक्ष में एक साथ 20 उपग्रह प्रक्षेपित कर इतिहास रचा।
(वार्ता)
Published : 22 June 2019, 11:19 AM IST
Topics : अभिनेता कांग्रेस क्रिकेट टॉम ऑल्टर बॉलीवुड रानी विक्टोरिया राष्ट्रपति विश्व इतिहास सुभाष चंद्र बोस हिटलर
No related posts found.
No related posts found.