मैनपुरी में बड़ा हादसा, लेंटर डालते वक्त गिरी छत, मलबे में दबे 11 मजदूर, 2 लोगों की मौत

मैनपुरी जनपद में एक बड़ा हादसा हो गया है। इस हादसे में 11 लोग घायल हुए, वहीं 2 की मौत हो गई। जानिए पूरा मामला डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 April 2022, 5:41 PM IST
google-preferred

किशनी (मैनपुरी): उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में किशनी थाना क्षेत्र के ग्राम महिगवां में शिनवार को बड़ा हादसा हो गया।   यहां घर का लैंटर लगाते वक्त छत गिरने से 2 लोगों की मौत हो गई है और 11 मजदूर मलबे में दबकर घायल हो गए। 

दरअसल महिगवां के निवासी गौरव सिंह के मकान की छत का लैंटर पड़ रहा था लगभग आधा लैंटर पड़ चुका था। तभी अचानक सटरिंग की एक बल्ली खिसक गई। बल्ली को खिसकता देख तत्काल वहां पर मौजूद मजदूर बल्ली को ठीक करने लगे इसी बीच अचनाक पूरा लैंटर सटरिंग सहित भरभराकर मजदूरों के ऊपर गिर गया।

इस हादसे में महिगवां गांव के निवासी प्रेमपाल और सुखवीर राठौर की मौत हो गई। वहीं 11 मजदूर घायल हो गए है। घयलों में भी एक कि हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर SDM किशनी जय प्रकाश व थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार मौके पर पहुंच गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।

Published : 
  • 3 April 2022, 5:41 PM IST