गोरखपुर से मुंबई के लिए 11 मई को स्‍पाइस जेट का विमान भरेगा दूसरी उड़ान

गोरखपुर से मुंबई जाने वालों के लिए यह एक सुविधाजनक कदम स्‍पाइसजेट की ओर से उठाया गया है। बीते दिनों यात्रियों की संख्‍या को देखते हुए स्‍पाइसट जेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को इस संबंध में प्रस्‍ताव भेजा था। जिसकी मंजूरी मिल जाने के बाद बुकिंग शुरू कर दी गई है।

Updated : 5 May 2019, 11:45 AM IST
google-preferred

गोरखपुर: स्‍पाइस जेट ने बीते दिनों गोरखपुर से कई स्‍थानों पर जाने वाली उड़ानों की शुरुआत की थी। अब 11 मई को स्‍पाइस जेट की ओर से गोरखपुर से मुंबई जाने वाली दूसरी फ्लाइट लोगों को राहत देने जा रही है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर से हैदराबाद व कोलकाता की विमान सेवा आज से शुरू.. ये है शेड्यूल

गोरखपुर और आसपास के कई जिलों से फ्लाइट में सफर करने वाले लोगों को लखनऊ तक की भाग दौड़ से मुक्ति मिल चुकी है। यात्रियों की बढ़ती संख्‍या को देखकर धीरे-धीरे अब उड़ानों की संख्‍या भी बढ़ाई जा रही है। 11 मई को गोरखपुर से मुंबई के लिए स्‍पाइस जेट का दूसरा विमान उड़ान भरेगा। 

कंपनी की ओर से बीते दिनों उड्डयन मंत्रालय को बढ़ती यात्रियों की संख्‍या के मद्देनजर एक प्रस्‍ताव भेजा गया था। मंत्रालय ने उड़ान की मंजूरी दे दी है। मंजूरी मिलते ही टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुर एयरपोर्ट से मुंबई के लिए फ्लाइट के टिकटों की बुकिंग शुरू, जाने क्या है शुरुआती किराया

स्‍पाइस जेट का 136 सीट वाला बोइंग विमान सुबह 7.50 पर मुंबई से उड़ान भरकर सुबह 10.10 पर गोरखपुर पहुंचेगा। इसके बाद यहां से 10.45 पर यात्रियों को लेकर मुंबई के लिए उड़ेगा। फ्लाइट मुंबई 1.05 पर पहुंच जाएगी।

11 मई को ही दिल्‍ली-मुंबई के बीच 12 नई उड़ानों की होगी शुरुआत

स्पाइस जेट ने नई दिल्ली और मुंबई से 12 नयी उड़ानों की शुरुआत की घोषणा की है। स्पाइसजेट ने बयान जारी कर कहा है कि 11 मई से ये उड़ानें शुरू होंगी। इनमें छह उड़ानें मुंबई से शुरू की जायेंगी तथा शेष पांच उड़ान नयी दिल्ली से की जायेंगी। कंपनी इन उड़ानों का संचालन बोइंग 737 एनजी विमानों से करेगी।

यह भी पढ़ें: कई यूरोपीय देशों के बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स 8 एयरक्राफ्ट पर लगाई रोक

Published : 
  • 5 May 2019, 11:45 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement