कई यूरोपीय देशों के बाद भारत ने भी बोइंग 737 मैक्स 8 एयरक्राफ्ट पर लगाई रोक

भारत ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया। विश्व के कई अन्य देशों ने भी इस विमान पर रोक लगा दी है। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट…

Updated : 13 March 2019, 11:18 AM IST
google-preferred

नई दिल्‍ली: भारत ने भी मंगलवार को बोइंग 737 मैक्स 8 विमान को प्रतिबंधित कर दिया। विश्व के कई अन्य देशों ने भी इस विमान पर रोक लगा दी है। नगर विमानन मंत्रालय ने ट्विटर के माध्‍यम से जानकारी साझा की है कि डीजीसीए की ओर से बोइंग 737-मैक्स 8 विमानों के उड़ान भरने पर तत्‍काल रोक लगा दी गई है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार अब तक तकरीबन 13 देशों ने बोइंग 737 मैक्स 8 विमानों पर रोक लगा दी है। कुछ ने अपने वायुक्षेत्र को ही इन विमानों की उड़ान के लिए बंद कर दिया है।दुनियाभर की करीब 27 एयरलाइंस ने बोइंग पर रोक लगाई है। वहीं करीब 18 एयरलाइन ने अभी भी इसपर रोक नहीं लगाई है।

वर्तमान में स्पाइस जेट के पास करीब 12 बोइंग 737 मैक्स 8  विमान हैं, जबकि जेट एयरवेज के पास पांच विमान हैं। बीते रविवार को इथोपियन एयरलाइंस के एक विमान दुर्घटना में 157 लोगों की मौत हो गई थी। यह विमान बोइंग 737 मैक्स 8 ही था। घटना के बाद से जानलेवा हो चुके बोइंग के इस विमान को लेकर दुनिया भर में प्रतिबंधित किया जा रहा है।

पर्यावरण मंत्रालय से जुड़ी शिखा सहित 4 भारतीयों की हो गई थी मौत

विमान हादसे में भारत के छह लोगों की मौत हो गई थी। इनमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम में सलाहकार के तौर पर कार्य कर रहीं पर्यावरणविद् शिखा (32) भी थीं। वह भारत के पर्यावरण मंत्रालय से भी जुड़ी थीं। दिल्‍ली के पश्चिम विहार में शिखा अपने पति और उनके परिवार के साथ रहती थी। शिखा के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा दो बहनें और एक भाई है।

Published : 
  • 13 March 2019, 11:18 AM IST

Related News

No related posts found.