
महराजगंज: सेंट जेवियर्स स्कूल के शीतकालीन महोत्सव का शुभांरभ स्कूल प्रबन्धक रत्नेश चंद्रा ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए रंगारग कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
इस मौके पर बच्चों के द्वारा रंगारंग कार्यक्रमों को देखकर अभिभावकों की प्रसन्नता की कोई सीमा नही रही। समारोह में बच्चों के द्वारा बनाए गए स्वादिष्ट व्यंजनो ने समारोह में चार-चांद लगा दिये।
इस अवसर पर एमडीएसए के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे ।
Published : 17 February 2018, 7:30 PM IST
Topics : आयोजन महराजगंज रंगारग कार्यक्रम शीतकालीन महोत्सव स्कूल