Site icon Hindi Dynamite News

महेन्द्र भट्ट को बनाया गया उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

भाजपा ने शनिवार को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को बनाया गया हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर
Post Published By: डीएन ब्यूरो
Published:
महेन्द्र भट्ट को बनाया गया उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष

नई दिल्ली: भाजपा ने शनिवार को उत्तराखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट को बनाया गया हैं। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उत्तराखंड में बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे श्री महेंद्र भट्ट को पार्टी की प्रदेश इकाई की कमान सौंप दी है।

पार्टी के केंद्रीय कार्यालय से शनिवार को यहां जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने श्री महेंद्र भट्ट को उत्तराखंड भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।

भट्ट इस समय 50 वर्ष के हैं। वह 2017 से 2022 तक बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे। इस वर्ष के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा था। (वार्ता) 

Exit mobile version