हिंदी
नई दिल्ली: महाशिवरात्रि का पर्व पूरे देश में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को महाशिवरात्रि का त्यौहार माना जाता है। इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 13-14 फरवरी मनाई जाएगी। इस दिन शिव भक्त भगवान भोलेनाथ को खुश करने के लिए व्रत रखते हैं और शिवलिंग पर जल, दूध और धतूरा आदि चढ़ाते हैं।

डाइनामाइट न्यूज़ की इस खास रिपोर्ट में हम आपको शिवरात्रि पर्व से जुड़ी कई बातों के बारें में बताने जा रहे हैं।
क्यों मनाया जाता है महाशिवरात्रि का पर्व
ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान भोलनाथ और मां पार्वती का विवाह हुआ था और इसी दिन पहला शिवलिंग भी प्रकट हुआ था। महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान भोलेनाथ ने कालकूट नामक विष को अपने कंठ में रख लिया था, जो समुद्र मंथन के समय बाहर आया था।

महाशिवरात्रि के दिन अधिकतर लोग व्रत रखते हैं। वे सुबह जल्दी उठ कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हैं और भक्ति-भाव से शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं। भक्त भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि का व्रत करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इस दिन व्रत करने वाले साधक को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

शिवलिंग की पूजा करते समय इस मंत्र का करे जाप
महाशिवरात्रि में भगवान शिव की पूजा करते समय "ऊं नम: शिवाय" का जाप करे। ऐसा करने से आपकी मनोकामनाएं पूरी होगी।
Published : 12 February 2018, 6:12 PM IST
Topics : कृष्ण पक्ष चतुर्दशी धूमधाम पर्व फाल्गुन मास महाशिवरात्रि
No related posts found.
No related posts found.