Maharashtra CM: सीएम पद को लेकर एकनाथ शिंदे का बड़ा बयान, जानिये क्या-क्या कहा

एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए महाराष्ट्र में महायुति को मिली शानदार जीत के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 27 November 2024, 4:11 PM IST

मुंबई: एकनाथ शिंदे ने बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में महायुति को मिली रिकार्ड सीट के लिए राज्य की जनता का आभार जताया। 

इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार भी जताया। 

जनता ने महायुति पर जताया विश्वास

एकनाथ शिंदे ने कहा कि उन्होंने आम आदमी की तरह काम किया। इतनी बड़ी संख्या में लोगों ने महायुति को वोट किया। इसके लिए वे जनता को धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि यह लैंडस्लाइड जीत थी। जनता ने महायुति पर विश्वास जताया। महाविकास अघाड़ी ने जो काम रुकवा दिए थे, उन्हें हमनें शुरू किया। हम लोगों के लिए कई सारी कल्याणकारी योजनाएं लाए। यही वजह है कि बड़ी संख्या में लोगों ने हमारा साथ दिया।

सीएम पद को लेकर दिया बड़ा बयान

एकनाथ शिंदे ने सीएम पद को लेकर कहा कि उनकी पीएम मोदी और अमित शाह से बात हुई है। आलाकमान जो तय करेगा वो स्वीकार है।साथ ही यह भी कहा कि भाजपा अपना मुख्यमंत्री बनाए। सरकार बनाने में उनकी तरफ से कोई अड़चन नहीं है और इस फैसले का शिवसेना पूरा समर्थन करेगी।

कॉमन मैन की तरह किया काम

एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि उन्होंने सीएम होते हुए भी एक कॉमन मैन की तरह काम किया और खुद को कभी सीएम नहीं समझा। इसी भावना से लाडली बहन-लाड़ला भाई और किसान जैसे कई तबकों के लिए योजनायें बनाईं। वे ढाई वर्ष के इस कार्यकाल से खुश और सन्तुष्ट हूं।

महाराष्ट्र में महायुति ने दर्ज की थी बड़ी जीत

बता दे कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे। इस चुनाव में महायुति गठबंधन ने 230 सीटें जीती थी।इनमें से भाजपा को 132 सीटें, शिवसेना (शिंदे गुट) को 57 सीटें और अजीत पवार की अगुवाई वाली एनसीपी को 41 सीटें मिलीं। 

Published : 
  • 27 November 2024, 4:11 PM IST