Maharashtra: जानिए किन हस्तियों को चुना गया पद्म पुरस्कारों के लिए

डीएन ब्यूरो

पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक प्यारेलाल और जानेमाने मराठी फिल्मकार राजदत्त महाराष्ट्र की उन 12 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पद्म पुरस्कार
पद्म पुरस्कार


मुंबई: पूर्व केंद्रीय मंत्री और उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाइक, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक प्यारेलाल और जानेमाने मराठी फिल्मकार राजदत्त महाराष्ट्र की उन 12 हस्तियों में शामिल हैं जिन्हें इस साल के प्रतिष्ठित पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया है।

होर्मुसजी एन. कामा (पत्रकारिता, साहित्य), अश्विन मेहता (चिकित्सा), राम नाइक (सार्वजनिक मामले), दत्तात्रेय ए. मायालू उर्फ राजदत्त (कला), लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल जोड़ी के प्यारेलाल शर्मा (कला) और कुंदन व्यास (पत्रकारिता, साहित्य) को इस वर्ष के पद्म भूषण सम्मान से विभूषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: मुंबई अग्निशमन सेवा के छह कर्मियों को राष्ट्रपति के सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना 

राज्य के पद्मश्री विजेताओं में उदय वी. देशपांडे (खेल), मनोहर डोले (चिकित्सा), जहीर काजी (साहित्य, शिक्षा), चन्द्रशेखर मेश्राम (चिकित्सा), कल्पना मोरपारिया (व्यापार एवं उद्योग) और शंकर बाबा पुंडलीकराव पापलकर (सामाजिक कार्य) हैं।

यह भी पढ़ें: लकड़ी बाजार में लगी भीषण आग, एक व्यक्ति का शव मिला, जानिए पूरी रिपोर्ट

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को पद्म पुरस्कारों की घोषणा की। राष्ट्रपति ने कुल 132 पुरस्कारों की घोषणा की है, जिनमें 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्मश्री शामिल हैं।










संबंधित समाचार