
ठाणे: नवी मुंबई में क्रिकेट खेलने के दौरान हुए झगड़े में 14 साल के लड़के ने एक किशोर की गर्दन पर कथित रूप से कैंची से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार घटना में घायल लड़के (16) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना ऐरोली के यादव नगर इलाके में एक मैदान पर मंगलवार शाम करीब 6.30 बजे घटी।
यह भी पढ़ें: नवी मुंबई में निवेश के नाम पर व्यक्ति से 24 लाख की धोखाधड़ी
रबाले एमआईडीसी थाने के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़के क्रिकेट खेल रहे थे तभी उनके बीच कहासुनी हो गई। झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने कैंची निकाली और पीड़ित की गर्दन पर हमला कर दिया।’’
यह भी पढ़ें: अहमदनगर में बस ने ट्रैक्टर और कार को मारी टक्कर , छह लोगों की मौत
उन्होंने बताया कि घायल लड़के का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने संबंधित कानूनी प्रावधानों के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Published : 24 January 2024, 3:46 PM IST
Topics : cricket Fight Broke maharashtra अस्पताल कैंची क्रिकेट झगड़ा ठाणे नवी मुंबई हमला