
गुवाहाटी/नई दिल्ली: महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच मंगलवार को बागी नेता एकनाथ शिंदे ने पहली बार गुवाहाटी में रेडिसन ब्लू होटल से बाहर आये और मेन गेट पर मीडिया से मुखातिब हुए। शिंदे ने कहा कि वे और उनके साथ मौजूद सभी विधायक अभी भी शिवसेना में है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुंबई लौटेंगे।
एकनाथ शिंदे ने कहा कि हम अब भी शिवसेना में ही हैं और अलग पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। शिंदे ने कहा कि वे लोग बाला साहेब और हिंदुत्व को आगे ले जा रहे हैं। वह बोले कि दीपक केसरकर उन लोगों के प्रवक्ता हैं।
शिंदे ने कहा कि उन लोगों का अगला कदम क्या होगा, जल्द उसकी जानकारी दी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि हम जल्द ही मुंबई जाएंगे। शिंदे ने दावा किया कि उनके साथ कुल मिलाकर 48 विधायक हैं।
Published : 28 June 2022, 2:01 PM IST
Topics : Eknath Shinde Guwahati Maharashtra Crisis Shiv Sena एकनाथ शिंदे गुवाहाटी महाराष्ट्र मीडिया शिवसेना होटल