हिंदी
महराजगंज-फरेंदा रोड पर चौपहिया वाहनों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से जिला प्रशासन ने रोक लगा दी है। क्या है पूरा मामला पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की ग्राउंड जीरो से यह एक्सक्लूसिव रिपोर्ट.
महराजगंज: जिले में बाढ़ ने जमकर तबाही मचायी है। बाढ़ समाप्त होने के बाद अब इसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। बाढ़ के पानी के कारण महराजगंज-फरेंदा रोड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी है। क्षतिग्रस्त रोड पर वाहनों का आवागमन काफी जोखिम भरा हो गया है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन के इसकी मरमम्त कराने का निर्णय लिया है। इस कारण एक सप्ताह तक इस मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।
यह भी पढ़ें: महराजगंज की बाढ़: 'हवा-हवाई' मंत्री को जिला प्रशासन ने दिखाया आईना

महराजगंज जिला प्रशासन ने इस बारे में मीडिया को एडवाइजरी जारी कर दी है।
यह भी पढ़ें: मंत्री जी को नही पता है GST का फुल फार्म..
गौरतलब है कि महराजगंज से फरेंदा जाने वाली रोड चेहरी के पास गत दिनों पूरी तरह टूट गई थी। जिस कारण आवागमन बाधित हो गया था लेकिन लोग जान जोखिम में डालकर अपने चार पहिया वाहनों के साथ आवाजाही कर रहे थे।
डाइनामाइट न्यूज़ लगातार आप तक महराजगंज की बाढ़ से जुड़ी हर जानकारी पहुंचा रहा है। 9999 450 888 पर मिस्ड काल कर मोबाइल एप डाउनलोड करें।
Published : 24 August 2017, 6:21 PM IST
Topics : MaharajganjFloods आवागमन जिलाधिकारी फरेंदा बाढ़ महराजगंज वाहन सड़क
No related posts found.